Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
- ADVERTISEMENT -

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति : सरयू साव

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जेएलकेएम की विष्णुगढ़ इकाई ने शोकसभा आयोजित कर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सरयू साव ने उनके निधन को झारखंड के राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया...
Published: Sep 8, 2026  •  Updated: Sep 8, 2026
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। झारखंड सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की विष्णुगढ़ इकाई की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

मौके पर जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष सह उपप्रमुख सरयू साव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से विष्णुगढ़ प्रखंड सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि सोनू एक कुशल जनप्रतिनिधि और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। इसके साथ ही वे अनुभवी प्रशासक, मृदुभाषी, संवेदनशील और सहज व्यक्तित्व के धनी थे। उनके असमय निधन से झारखंड के राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

सरयू साव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने कार्यों और व्यवहार से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से वे अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

शोकसभा के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कुछ समय मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर केंद्रीय संगठन महासचिव माही पटेल, जिला महासचिव खेमनारायण महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष रामटहल महतो, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, प्रखंड सचिव प्रेमचंद महतो, उपाध्यक्ष रामचंद्र राम, नंदलाल महतो, संगठन मंत्री विशेश्वर कुमार, सोहर महतो, सत्यनारायण महतो, टेकलाल कुमार, नागेश्वर महतो, निर्मल महतो, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, वकील महतो, नीलकंठ महतो, चन्द्रदेव महतो, थनू महतो, नामेश्वर महतो समेत कई जेएलकेएम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: गैड़ा में चोरों का आतंक: शनिवार रात फिर घर में सेंध, पांच लाख की चोरी से ग्रामीणों में दहशत

- ADVERTISEMENT -

b

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी: सड़क निर्माण कंपनी के मुंशी को बाइक सवारों के जबरन ले जाने का आरोप, 40 घंटे बाद भी सुराग नहीं

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजेगा विष्णुगढ़, छह दिनों तक सजेगा भक्ति और संस्कृति का दरबार

मनीष जायसवाल को नई जिम्मेदारी से भाजपाइयों में उत्साह, मोदी के जन्मदिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी

गैड़ा में चोरों का आतंक: शनिवार रात फिर घर में सेंध, पांच लाख की चोरी से ग्रामीणों में दहशत

विष्णुगढ़: संस्कृत बचेगी तो संस्कृति और संस्कार बचेंगे: बंशीधर मंदिर में संस्कृत दिवस पर गूंजा सुंदरकांड, संरक्षण का लिया संकल्प

शिक्षक दिवस पर ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन

1 thought on “सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति : सरयू साव”

Leave a Comment