भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की बैठक में संगठन को धार देने पर मंथन, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दी श्रद्धांजलि।
विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सांसद सारथी एवं बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सभागार में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ठ, झारखंड प्रदेश का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने सांसद के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की ओर से मिली यह जिम्मेदारी उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण पर भरोसे को दर्शाती है।
बैठक में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने तथा उनमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति कथित उदासीनता को लेकर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए मंडल स्तर पर नियमित कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मौके पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार बरनवाल, दीपू भाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, मंडल अध्यक्ष रवि पांडे, सुनील मिश्रा, प्रभु प्रसाद विश्वकर्मा, मनजीत सिंह, बीसुन साव, राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अनुभव भारती, पूर्व महामंत्री शंकर प्रसाद बर्मन, राजेंद्र प्रसाद, जयनाथ साव, अशोक कुमार, मुरलीधर महतो, वकील सिंह, शंकर सिंह, अनूप कसेरा, संजय प्रसाद, सुरेश रजवार, टेकलाल यादव, संतोष पासवान, पंकज सिंह, नयन पांडेय, राजू यादव, रामचंद्र महतो, संदीप लहकर, अरविंद लहकर, कुंदन वर्मा, युगल स्वर्णकार, नरेश साहू, तलेश्वर यादव, युगल पाठक, विजय गंजू, बाल गोविंद प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद, लखन प्रसाद, रंजीत यादव, अशोक दास, रंजीत पासवान, कैलाश महतो, संतोष साव, लाटो साव, उमेश प्रसाद, रविकांत पांडे, राजू साव, सुरेंद्र प्रसाद, संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति : सरयू साव






1 thought on “मनीष जायसवाल को नई जिम्मेदारी से भाजपाइयों में उत्साह, मोदी के जन्मदिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी”