Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

एमएमडीआर कानून के विरोध में 19 को झामुमो का धरना, विष्णुगढ़ में आंदोलन की तैयारी तेज

एमएमडीआर कानून के विरोध में झामुमो 19 सितंबर को विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए मंगलवार को हुई बैठक में बूथ और पंचायत स्तर तक आंदोलन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई...
Published: Sep 15, 2026 9:34 PM  •  Updated: Sep 15, 2026 9:34 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

प्रखंड मुख्यालय में जुटेंगे कार्यकर्ता, बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। केंद्र सरकार के एमएमडीआर कानून के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से 19 सितंबर को विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में आंदोलन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक पहुंचाने तथा व्यापक जनसमर्थन जुटाने की रणनीति बनाई गई।

img com 20260915 2110277980334143005088340

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने किया। बैठक की शुरुआत दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

बैठक में पार्टी नेताओं ने एमएमडीआर कानून के संभावित प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य और यहां के लोगों के अधिकार को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि 19 सितंबर को निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं।

img com 20260915 21102758718625139381854777

झारखंड के हितों के खिलाफ है कानून : कपिलदेव

प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने कहा कि एमएमडीआर कानून झारखंड के लिए अभिशाप साबित होगा। उनके अनुसार इससे राज्य के विकास की गति प्रभावित होने तथा खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार को कमजोर किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है, जबकि केंद्र सरकार के स्तर से ऐसा कानून लाया गया है, जिससे झारखंड के खनिज संसाधनों पर नियंत्रण बढ़ सकता है। झामुमो इसका विरोध करेगा।

सड़क से सदन तक होगा लोकतांत्रिक विरोध : संजय प्रजापति

प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने कहा कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा के अधिकार से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि एमएमडीआर कानून के खिलाफ झामुमो का संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए झारखंड के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष किशोरी महतो, जिला मीडिया प्रभारी महताब हुसैन, संतोष पटेल, यशोदा देवी, बिनोद सोरेन, रकीब अंसारी, बाबूचंद मांझी, मनोवर आलम, मुजफ्फर अंसारी, शिबू सोरेन, सुरेश मोबिन अंसारी, हंसदा, सुनील कुमार सिंह, अमीर शेख, छत्रु हंसदा, नसीरुद्दीन अंसारी, द्वारिका महतो, वसीम शेख, अजय मंडल, महेंद्र भोक्ता, सुरेश भोक्ता, शहीद अंसारी, बिनोद मुर्मू, तूफानी अंसारी, पवन पासवान, नाहिद अंसारी, मुकेश महतो, दिलीप सिंह, दुलारचंद गंजु, शरीफ अंसारी, नागेंद्र प्रसाद, जाकिर हुसैन, रामसहाय हंसदा, मोहन महतो, विष्णुधारी यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़े: डांडिया की थाप पर झूम उठा विष्णुगढ़, गणपति बप्पा के स्वागत में थिरके एम्बीशन स्कूल के बच्चे

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

विष्णुगढ़ में मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज की मांग तेज, विधायक निर्मल महतो ने राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र

विष्णुगढ़: सड़क के लिए वर्षों से इंतजार, नौनिहालों को आंगनबाड़ी की दरकार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में आदिवासी टोले के ग्रामीण परेशान

चौपारण: भूदान की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने ग्रामीणों संग किया प्रदर्शन

विष्णुगढ़: गणेश वंदना से हुआ पांच दिवसीय महोत्सव का आगाज, बाल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

सेवा संकल्प से गूंजेगा विष्णुगढ़, 17 को हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीप

विष्णुगढ़: डीवीसी कोनार परियोजना में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का लिया संकल्प

1 thought on “एमएमडीआर कानून के विरोध में 19 को झामुमो का धरना, विष्णुगढ़ में आंदोलन की तैयारी तेज”

Leave a Comment