Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

डांडिया की थाप पर झूम उठा विष्णुगढ़, गणपति बप्पा के स्वागत में थिरके एम्बीशन स्कूल के बच्चे

गणपति प्रतिमा के नगर भ्रमण के दौरान एम्बीशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विष्णुगढ़ के विभिन्न चौक-चौराहों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पांच दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह...
Published: Sep 13, 2026  •  Updated: Sep 13, 2026
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

गाजे-बाजे के साथ निकली गणपति प्रतिमा, जगह-जगह बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने बांधा समां

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। गणपति बप्पा की प्रतिमा के आगमन पर रविवार को विष्णुगढ़ भक्तिरस में डूबा नजर आया। गाजे-बाजे की धुन और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच एम्बीशन पब्लिक स्कूल विष्णुगढ़ के छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति देखने के लिए विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

गणपति प्रतिमा के नगर भ्रमण के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सातमील मोड़ से लेकर विभिन्न चौक-चौराहों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। रमुआ स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, संकट मोचन मंदिर अस्पताल चौक, बंशीधर अखाड़ा चौक, पूर्व मुखिया संजय प्रसाद कसेरा के घर के समीप, चैती दुर्गा मंदिर, कसेरा मुहल्ला स्थित कुशवाहा दुकान के समीप, बिरजू कसेरा एवं शंकर कसेरा के घर के समीप समेत कई स्थानों पर बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं के डांडिया नृत्य ने लोगों को खूब आकर्षित किया। गाजे-बाजे की धुन पर जैसे ही बच्चों ने डांडिया की ताल मिलाई, आसपास का माहौल उत्सवमय हो उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु कार्यक्रम देखने के लिए रुक गए। कई श्रद्धालु भी भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए।

पांच दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह

गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही विष्णुगढ़ में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। महोत्सव का विधिवत शुभारंभ सोमवार की सुबह पूजा-अर्चना के साथ होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन के लिए भव्य मेले का आयोजन किया गया है। मेले में झूला, नाव झूला, जंपिंग, मोनो रेल, चरखा समेत मनोरंजन के विभिन्न साधन लगाए गए हैं। खान-पान की दुकानें भी सजाई गई हैं।

महोत्सव को लेकर गणपति बप्पा मंदिर परिसर से लेकर बड़की बांध और रमुआ यादव टोला के अंतिम छोर तक आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। रात में रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा इलाका जगमगा उठता है। विद्युत सज्जा और मेले की रौनक से विष्णुगढ़ का माहौल पूरी तरह उत्सवी हो गया है।

गणेश महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। पूजा समिति की ओर से महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर कुमार, सचिव नीतीश कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष अनूप कसेरा, सुरेंद्र कसेरा, रोहित कसेरा, अंकित कसेरा, विजय कुमार, शेखर सुमन, विवेक कुमार समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: जरूरतमंद क्षेत्रों में पहुंचे विकास का लाभ, योजनाओं के चयन में उपयोगिता को प्राथमिकता देने पर जोर

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

विष्णुगढ़: जरूरतमंद क्षेत्रों में पहुंचे विकास का लाभ, योजनाओं के चयन में उपयोगिता को प्राथमिकता देने पर जोर

विष्णुगढ़: जर्जर मिट्टी-खपरैल का मकान हुआ धराशायी, एक साल से ननद के घर रह रही थी पीड़िता, सरकारी आवास की लगाई गुहार

विष्णुगढ़: डीवीसी सीएसआर ने 60 टीबी मरीजों को बांटे पोषण किट, उपचार के साथ पौष्टिक आहार पर जोर

चौपारण: 1935 के हुक्मनामा पर उमाशंकर अकेला का सवाल, 11 साल की उम्र में कैसे जारी हुआ जमीन का पट्टा?

amulya-chand-pandey

विष्णुगढ़: स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को मिला नया नेतृत्व, अमूल्य चंद पांडेय बने प्रधान महासचिव

गिरिडीह: मुंशी मंजेश हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment