एमडीएम की भुगतान में देरी होने से बढ़ी परेशानी, बीडीओ ने बीपीएम कुणाल कुमार सौंपी मॉनिटरिंग।
विष्णुगढ़ : प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग कमिटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा द्वारा स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी एवं बीआरपी/सीआरपी के साथ शिक्षा विभाग की समीक्षा की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के साथ बच्चों के बुनियादी ज्ञान, स्वच्छता, मध्यान भोजन, पर्यावरण संरक्षण और खेलकूद गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके आलावे सभी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, समय का सही उपयोग करने के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी विद्यालयों में एमडीएम सही से संचालित हो, जिले से एमडीएम की भुगतान में देरी होने से परेशानी बढ़ गई है, एमडीएम की राशि भुगतान होते ही सभी खातों में चली जाएगी, अभी सभी विद्यालयों के अध्यक्ष एवं सचिव अपने से भुगतान कर और एमडीएम को संचालित कर रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए प्रत्येक बीआरपी/सीआरपी विद्यालय अनुश्रवण के उपरांत मुझे विद्यालय की समस्या से अवगत कराएंगे। जिसके लिए सभी कर्मियों को गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। इसकी मॉनिटरिंग के लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुणाल कुमार को सौंपी गई, ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके। इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय अध्यक्ष कुंदन शर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेडरा बालक विष्णुगढ़ के संजोजिका जशोदा देवी, प्राथमिक विद्यालय रामुआ की संयोजिका सुशीला देवी, बीआरपी जलेश्वर प्रसाद, एमडीएम ऑपरेटर लोकनाथ महतो समेत सभी सीआरपी उपस्थित थे।





