Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़: चलनिया के पास स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे मां-बेटे

विष्णुगढ़–हजारीबाग मार्ग पर चलनिया के पास स्कॉर्पियो और ट्रेलर की भीषण टक्कर में बगोदर के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उमेश मंडल और उनकी मां बाल-बाल बचे; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया...
Published: Oct 18, 2026 8:03 PM  •  Updated: Oct 18, 2026 8:03 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। विष्णुगढ़–हजारीबाग मुख्य सड़क मार्ग (स्टेट हाईवे-522) पर चलनिया के पास रविवार को स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, वाहन में सवार बगोदर प्रखंड के मुंडरो के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उमेश मंडल और उनकी मां सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, उमेश मंडल अपनी मां के साथ स्कॉर्पियो से बगोदर से हजारीबाग जा रहे थे। इसी दौरान चलनिया के पास स्कॉर्पियो ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर के कारण स्कॉर्पियो को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस हादसे में उमेश मंडल और उनकी मां को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: इलेक्ट्रिक चलंत झांकियों ने मोहा मन, डीवीसी कोनार डैम कॉलोनी में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

कोनबीर दुर्गा पूजा में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

बोकारो स्टील प्लांट के गेट जाम पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन ने खुलवाए सभी प्रवेश द्वार

कोडरमा: टॉस के फैसले से पूर्णाथम ने जीता ढाब फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, रोमांचक फाइनल में करोंजिया को दी शिकस्त

Hazaribagh News: बरही सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर बेलाही का कब्जा, पुरहरा को 2-0 से हराकर बना चैंपियन

चौपारण: जवनपुर भगवती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुखिया जानकी यादव ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

दिवंगत रूपी सोरेन के एकादशाह में शामिल हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, CM हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

1 thought on “विष्णुगढ़: चलनिया के पास स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे मां-बेटे”

Leave a Comment