अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो समेत दो तस्कर गिरफ्तार

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने पदभार संभालते ही अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं...

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

चौपारण में नए थाना प्रभारी की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित दो अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण थाना के नए थाना प्रभारी पंकज कुमार ने पदभार संभालते ही अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सोमवार देर शाम चौपारण थाना अंतर्गत चतरा मोड़ स्थित अभिषेक होटल के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बोलेरो वाहन से कुल 09 पेटी किंगफिशर बीयर (120 पीस) एवं 08 पीस ब्लेंडर शराब बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृत्युंजय कुमार, पिता रामरक्षा सिंह, निवासी कंजिया इटखोरी चतरा और बीरेंद्र कुमार, पिता प्रभु यादव, निवासी नावाडीह चौपारण हजारीबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नए थाना प्रभारी की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि चौपारण क्षेत्र में अवैध धंधों पर अब और सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़े: चौपारण दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस में टकराईं, कई की हालत गंभीर

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।