बरकट्ठा (हजारीबाग)। गोरहर जीटी रोड पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बगोदर की ओर से आ रहे ट्रक (संख्या जेएच 02 बीजे 2344) को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर (संख्या जेएच 02 बीडब्लू 9959) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक मनु रजक (पिता- देवकी रजक), ग्राम शोखी, पोस्ट अमछोर, थाना इटखोरी, जिला चतरा निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
बरकट्ठा : गोरहर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत
Published: Apr 9, 2026 9:42 PM • Updated: Apr 9, 2026 9:42 PM
HIGHLIGHTS





