Hazaribagh: बरकट्ठा में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, ट्रक से भरा अंग्रेजी शराब बरामद

Craft Samachar
2 Min Read

Barkatha (Hazaribagh): बरकट्ठा पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय को मिली गुप्त सूचना पर शुक्रवार की शाम को बरकट्ठा पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई किया। बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत ने टीम के साथ ग्राम कोषमा स्थित झारखंड होटल के समीप सड़क किनारे भरी हुई खड़ी बारह चक्का ट्रक नंबर यूके 18 सीए 6133 को पकड़ा।

liquor smugglers under police crackdown in barkatha english liquor seized from truck1

पकड़े गये ट्रक में विभिन्न कंपनी के अंग्रेजी शराब की सैकड़ों कार्टून में शराब की भरी बोतलें रखीं थीं। मामले की सूचना मिलने पर बरही डीएसपी राधा प्रेम किशोर, एसडीओ जोहन टुडू एवं पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी ने बरकट्ठा थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को बिहार में भेजकर खपाने की तैयारी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब का कारोबार में कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े:

Hazaribagh News: चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Ranchi News: ओरमांझी में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख तक आंकी गई बरामद माल की कीमत

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।