Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

बरही में शराब तस्करी का भंडाफोड़, एनोवा कार से 768 बोतल विदेशी शराब जब्त; जमशेदपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

बरही पुलिस ने बिलौतिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बोकारो से बिहार ले जाई जा रही 768 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में एक इनोवा कार जब्त करते हुए जमशेदपुर निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है...
Published: Nov 5, 2026 7:20 PM  •  Updated: Nov 5, 2026 7:36 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बोकारो से बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, बिलौतिया मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

बरही (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिलौतिया मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान एक एनोवा कार से 768 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि शराब की खेप बोकारो से बिहार ले जाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने जमशेदपुर निवासी दो आरोपियों संतोष तिवारी और सुनील डे को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एनोवा कार को भी जब्त कर लिया गया है।

वाहन जांच में खुला तस्करी का मामला

मिली जानकारी के अनुसार, बरही पुलिस की टीम बिलौतिया मोड़ के पास नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक एनोवा कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। गिनती करने पर कुल 768 बोतल शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में शराब की खेप बोकारो से बिहार ले जाने की बात सामने आई है।

जमशेदपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

कार में सवार दोनों आरोपियों की पहचान जमशेदपुर निवासी संतोष तिवारी और सुनील डे के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

तस्करी नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एनोवा कार को जब्त कर लिया है। अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किसके कहने पर बिहार भेजी जा रही थी। इस अवैध कारोबार में शराब के सप्लायर, खरीदार और अन्य लोगों की क्या भूमिका है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरही में हुई इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। पुलिस का कहना है कि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े: बरही के प्राचीन छठ घाट पर पहली बार होगी भव्य गंगा आरती, आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगाएगा घाट

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

आस्था, तपस्या और सूर्य उपासना का महापर्व छठ 13 नवंबर से, 36 घंटे निर्जला व्रत रखेंगे श्रद्धालु

रांची से 80 लाख की शराब लदा लापता ट्रक चौपारण में मिला, चालक का शव बरामद

Hazaribagh News: दीपावली-छठ से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बरही में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट, भारी मात्रा में बिस्किट-मसाले जब्त

चौपारण: छठ पर्व की तैयारी तेज, डुमरी छठ घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटी पंचायत

मुनीडीह की बेटी का बॉलीवुड में जलवा, अब ‘रामायण’ की टीम में निभा रहीं अहम जिम्मेदारी कोयलांचल की सायंतनी ने मुंबई में बनाई पहचान, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से जुड़ीं

रामगढ़ पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 581 का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 1,971 अपराधी रडार पर

2 thoughts on “बरही में शराब तस्करी का भंडाफोड़, एनोवा कार से 768 बोतल विदेशी शराब जब्त; जमशेदपुर के दो आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Comment