Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

Hazaribagh News: दीपावली-छठ से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बरही में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट, भारी मात्रा में बिस्किट-मसाले जब्त

दीपावली और छठ से पहले बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और किराना दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। धनबाद रोड और गया रोड स्थित दुकानों से भारी मात्रा में एक्सपायरी बिस्किट, मसाले सीज किए गए और कोल्ड ड्रिंक नष्ट की गई। कुछ दुकानें बिना लाइसेंस चलती मिलीं। सभी सैंपल जांच के लिए रांची भेजे जाएंगे...
Published: Nov 6, 2026 6:06 AM  •  Updated: Nov 6, 2026 6:06 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

कई मिठाई दुकानों और किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

बरही (हजारीबाग)। दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है। खाद्य पदार्थों में मिलावट और एक्सपायरी सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग की टीम ने गुरुवार, 5 नवंबर को बरही अनुमंडल क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई मिठाई दुकानों एवं किराना प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई में लगभग 10 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि भारी मात्रा में एक्सपायरी बिस्किट, म्यूनिज (Mayonnaise) एवं अन्य मसालों को जब्त कर सीज किया गया है।

उपायुक्त हजारीबाग हेमंत सती एवं संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यह अभियान चलाया।

जांच के दौरान धनबाद रोड स्थित मधुबन होटल से रसगुल्ला का नमूना संग्रह किया गया तथा लगभग 10 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक को मौके पर नष्ट किया गया। कामधेनु स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया। वहीं धनबाद रोड स्थित सुनील जनरल स्टोर में भारी मात्रा में एक्सपायरी बिस्किट, म्यूनिज एवं अन्य मसाले पाए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सीज कर लिया।

इसके अलावा गया रोड स्थित पटेल स्टोर से सरसों तेल, आरके ट्रेडिंग (संदीप सेठ) से बेसन तथा मां विंध्यवासिनी ट्रेडर्स से रिफाइंड पाम ऑयल का नमूना लिया गया। जांच के दौरान आरके ट्रेडिंग बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के व्यवसाय करते हुए पाया गया। वहीं बरही चौक स्थित जनता मिष्ठान, मां अंबे मिष्ठान, कोमल स्वीट्स एवं मधेशिया स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया और खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रह किए गए। विभाग की ओर से बताया गया कि संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी हजारीबाग मो. मंजर हुसैन, श्वेता त्रिपाठी तथा खाद्य सुरक्षा कार्यालय के सूरज कुमार, विकास शर्मा एवं धनेश्वर कुशवाहा शामिल थे। त्योहारों के मद्देनजर विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटी एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप है। वहीं आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने जांच अभियान तेज किया है।

इसे भी पढ़े: अग्निवीर योजना में केंद्र सरकार का बड़ा बदलाव, अब 6 साल तक सेना में सेवा का मौका; नियमित सैनिक बनने का रास्ता भी खुला

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चौपारण: छठ पर्व की तैयारी तेज, डुमरी छठ घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटी पंचायत

मुनीडीह की बेटी का बॉलीवुड में जलवा, अब ‘रामायण’ की टीम में निभा रहीं अहम जिम्मेदारी कोयलांचल की सायंतनी ने मुंबई में बनाई पहचान, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से जुड़ीं

रामगढ़ पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 581 का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 1,971 अपराधी रडार पर

सुनामी की लहरें बिना चेतावनी मचा सकती हैं तबाही, जागरूकता और सतर्कता से बच सकती हैं लाखों जानें : मुकुंद साव

जमशेदपुर: सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी

गुमला: बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा

Leave a Comment