Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

जमशेदपुर: सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी

जमशेदपुर के साकची सब्जी मार्केट में सुबह दो सांडों की भीषण लड़ाई से भारी भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस लड़ाई में दुकानदारों की टमाटर, आलू और हरी सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गईं। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने लाठी-डंडों से सांडों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया...
Published: Nov 5, 2026 8:16 PM  •  Updated: Nov 5, 2026 8:16 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

जमशेदपुर। ऐसे तो सब्जी मार्केट में अल सुबह से ही भीड़ रहती है जहां कुछ लोग खरीददारी करने जाते है तो वही कुछ लोग अपनी सब्जी को बेचने जाते है लेकिन साकची के सब्जी मार्केट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो ताकतवर सांड अचानक आमने-सामने आ गए और उनके बीच इतनी भीषण लड़ाई होने लगी की पुरे मार्केट में हड़कंप सा मच गया। सब्जियों के ढेर बिखर गए, लोग चीखते-चिल्लाते भागने लगे और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल छा गया। आसपास के गांवों से किसान ताजी सब्जियां लेकर आते हैं, थोक और खुदरा विक्रेता अपना सामान सजाते हैं और खरीददार सस्ते दामों पर साग-सब्जी खरीदने पहुंचते हैं। इसी भीड़-भाड़ भरे माहौल में दो सांड मार्केट के बीचों-बीच पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में दोनों सांड एक-दूसरे को घूर रहे थे। फिर अचानक एक ने दूसरे पर हमला बोल दिया। सींगों की टक्कर, खुरों की ठक-ठक और गुस्से भरी गर्जना से पूरा बाजार गूंज उठा। दोनों सांड एक-दूसरे पर टूट पड़े। सब्जियों की टोकरियां उलट-पुलट गईं। टमाटर, आलू, प्याज और हरी सब्जियों के ढेर इधर-उधर बिखर गए। कुछ विक्रेताओं ने अपने सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन सांडों की रौद्र रूप देखकर वे भी पीछे हट गए। लड़ाई देखते ही देखते तेज हो गई। दोनों सांड एक-दूसरे को सींगों से मारते हुए इधर-उधर दौड़ने लगे। भीड़ में भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे चीखते हुए भागने लगे। कुछ लोग दुकानों के अंदर छिप गए,

एक सब्जी विक्रेता ने बताया, सुबह-सुबह कारोबार शुरू हुआ था। अचानक दो सांड भिड़ गए। लगता था जैसे कोई जंगल में लड़ाई हो रही हो। हम लोग तो बस बचने की कोशिश कर रहे थे। सब्जियां सब बर्बाद हो गई।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि सांड इतने गुस्से में थे कि कोई भी पास आने की हिम्मत नहीं कर रहा था। कुछ लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन सांड और ज्यादा आक्रामक हो गए।काफी मशक्कत के बाद एक सांड को एक तरफ खदेड़ा गया, जबकि दूसरे को दूसरे रास्ते से भगाया गया। कुछ देर बाद स्थिति नियंत्रण में आई। साकची इलाके में पहले भी आवारा सांड और गायों से जुड़ी घटनाएं होती रही हैं। बाजार के आसपास और सड़कों पर इनकी मौजूदगी से आम लोगों को परेशानी होती है। कई बार ये जानवर सड़क पर अचानक आ जाते हैं और हादसे का कारण बन जाते हैं।

इसे भी पढ़े: गुमला: बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

रामगढ़ पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 581 का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 1,971 अपराधी रडार पर

सुनामी की लहरें बिना चेतावनी मचा सकती हैं तबाही, जागरूकता और सतर्कता से बच सकती हैं लाखों जानें : मुकुंद साव

गुमला: बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा

JPSC भर्ती घोटाले में CID की चार्जशीट से बड़े खुलासे, PA के खातों में 1.05 करोड़ का लेन-देन; रातू के घर में लिखवाई गईं अभ्यर्थियों की कॉपियां

गोड्डा: महागामा में पत्रकार और ग्लोबल हॉस्पिटल के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, मामले में प्राथमिकी दर्ज, अस्पताल संचालक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

भाइयों की जमीन में बहन का हिस्सा नहीं, मां की संपत्ति में सब बराबर- हाईकोर्ट

1 thought on “जमशेदपुर: सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी”

Leave a Comment