नमनदीप पब्लिक स्कूल दनुआ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read
||

चौपारण। प्रखंड के अंतर्गत ग्राम दनुआ स्थित नमनदीप पब्लिक स्कूल में सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम धूमधाम से घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

namandeep public school1

विद्यालय द्वारा नर्सरी से कक्षा सप्तम तक के परीक्षा परिणाम जारी किए गए, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के अव्वल छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं- नर्सरी से टुकटुक कुमारी, एलकेजी से अहद आलम एवं रंजना कुमारी, यूकेजी से अनीश कुमार, कक्षा 1 से सादिक आलम, कक्षा 2 से स्वाति कुमारी, कक्षा 3 से ऋतिक केसरी, कक्षा 4 से पूजा कुमारी, कक्षा 5 से संध्या कुमारी, कक्षा 6 से श्रुति कुमारी तथा कक्षा 7 से प्रिंस केसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर न केवल विद्यार्थियों बल्कि उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

namandeep public school2

जूनियर सेक्शन से टुकटुक कुमारी के अभिभावक संतोष यादव एवं सीनियर सेक्शन से ऋतिक केसरी के अभिभावक मिथुन केसरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश केसरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महेश ठाकुर, अमित केसरी, रंजन रजक, उमेश कुमार, अंजली कुमारी, मोनिका कुमारी, राखी कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

क्राफ्ट समाचार

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।