Giridih: तिसरी में ड्राइविंग लाइसेंस की दो दिवसीय शिविर की शुरुआत, पहले दिन 90 आवेदन, अव्यवस्था पर उठे सवाल

Craft Samachar
2 Min Read

दस्तावेजों की जानकारी के अभाव में कई आवेदक लौटे, ब्लड ग्रुप जांच के लिए डॉक्टर नहीं पहुंचे

तिसरी मनोज लाल बर्नवाल (Giridih): झारखंड सरकार के निर्देश पर आम लोगों को प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तिसरी प्रखंड में दो दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन 90 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश एवं उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य लोगों को जिला मुख्यालय गए बिना प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है। लेकिन पहले ही दिन व्यवस्था को लेकर कमियां सामने आई है।

शिविर में पहुंचे कई आवेदकों ने बताया कि आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्व जानकारी नहीं होने के कारण वे जरूरी कागजात साथ नहीं ला सके और बिना आवेदन किए ही लौटना पड़ा। उनका कहना था कि यदि पहले से दस्तावेजों की सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाता तो लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ती।

भाजपा चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने भी शिविर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि दस्तावेजों की पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने से बड़ी संख्या में लोग आवेदन से वंचित रह गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लड ग्रुप जांच के लिए डॉक्टर की व्यवस्था भी नहीं थी। इससे आवेदकों को ब्लड ग्रुप जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। दूसरे दिन अधिक संख्या में आवेदकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन पहले दिन सामने आई कमियों को कितनी जल्दी दूर कर पाता

इसे भी पढ़े: Giridih: तिसरी के सरकारी स्कूलों की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा! मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डीसी को दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।