तिसरी में 14 और 22 मई को बिजली उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
1 Min Read

क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल

तिसरी (गिरिडीह)। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तिसरी द्वारा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय तिसरी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।

जारी सूचना के अनुसार झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, रांची के निर्देश तथा कार्यकारी निदेशक के ज्ञापांक 241 दिनांक 08 मई 2026 के आलोक में तिसरी अवर प्रमंडल क्षेत्र में दो स्थानों पर शिकायत शिविर लगाया जाएगा। शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली बिल त्रुटि, नया कनेक्शन, मीटर संबंधी समस्या, बकाया भुगतान, विद्युत आपूर्ति बाधा समेत अन्य शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया जाएगा।

पहला उपभोक्ता शिकायत शिविर 14 मई 2026 को विद्युत शक्ति उपकेंद्र तिसरी परिसर में आयोजित होगा। वहीं दूसरा शिविर 22 मई 2026 को विद्युत शक्ति उपकेंद्र गावां में लगाया जाएगा। दोनों शिविरों का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

electricity consumer complaint camps to be organized in tisri on may 14 and 22 1

इसे भी पढ़े: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।