Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

गिरिडीह में फूड पॉयजनिंग से हड़कंप: गोलगप्पा-चाट खाने के बाद 6 साल के मासूम की मौत, 20 से अधिक बीमार

Published: Apr 27, 2026  •  Updated: Apr 27, 2026
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

गिरिडीह। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजटो गांव में फूड पॉयजनिंग की गंभीर घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। गोलगप्पा, चाट और अन्य फास्ट फूड खाने के बाद एक 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक बच्चे, महिलाएं और पुरुष बीमार हो गए हैं।

घटना के बाद सभी प्रभावित लोगों को आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा लगातार निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश मरीजों की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है, जो राहत की बात है। घटना की सूचना मिलते ही मेयर पर्मिला मेहरा और उपमेयर सुमित कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना तथा डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

IMG COM 20260427 1927142

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव भी स्वयं सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने न केवल सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना, बल्कि चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और 24 घंटे निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने को कहा गया है। उपायुक्त ने घटना स्थल बजटो गांव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्य पदार्थों की बिक्री, स्वच्छता व्यवस्था और स्थानीय परिस्थितियों की गहन जांच के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित कर त्वरित जांच करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़े: बारात में मातम: कुजू में बारातियों को पिकअप ने रौंदा, दूल्हे की भाभी की मौत और छह घायल

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की अस्वस्थता महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

इसे भी पढ़े: छह जिलों के ‘अनसंग हीरोज’ का हुआ सम्मान, समाजसेवा में योगदान के लिए मिली पहचान

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

डांडिया की थाप पर झूम उठा विष्णुगढ़, गणपति बप्पा के स्वागत में थिरके एम्बीशन स्कूल के बच्चे

विष्णुगढ़: जरूरतमंद क्षेत्रों में पहुंचे विकास का लाभ, योजनाओं के चयन में उपयोगिता को प्राथमिकता देने पर जोर

विष्णुगढ़: जर्जर मिट्टी-खपरैल का मकान हुआ धराशायी, एक साल से ननद के घर रह रही थी पीड़िता, सरकारी आवास की लगाई गुहार

विष्णुगढ़: डीवीसी सीएसआर ने 60 टीबी मरीजों को बांटे पोषण किट, उपचार के साथ पौष्टिक आहार पर जोर

चौपारण: 1935 के हुक्मनामा पर उमाशंकर अकेला का सवाल, 11 साल की उम्र में कैसे जारी हुआ जमीन का पट्टा?

amulya-chand-pandey

विष्णुगढ़: स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को मिला नया नेतृत्व, अमूल्य चंद पांडेय बने प्रधान महासचिव

Leave a Comment