बारात में मातम: कुजू में बारातियों को पिकअप ने रौंदा, दूल्हे की भाभी की मौत और छह घायल

Craft Samachar
3 Min Read

नाचते-गाते बारातियों पर चढ़ी तेज रफ्तार गाड़ी, आक्रोशित लोगों ने चालक-उपचालक की पिटाई

रामगढ़। कुजू ओपी क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक बेकाबू मालवाहक पिकअप वैन ने नाच-गाना कर रहे बारातियों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची रेफर किया गया है। वही शादी का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया। हर तरफ चीख चित्तकर की गूंज सुनाई दे रहा था

घटना कुजू बस्ती स्थित नाग कन्या मंदिर के पास पुराने एनएच-33 सड़क पर शनिवार रात करीब 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार, कुजू निवासी रामकुमार केशरी की बेटी की शादी थी, जिसमें बारात डोभी (गया बिहार) से महतो मैरिज हॉल कुजू पहुंची थी। नाश्ता करने के बाद बाराती नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान नाग कन्या मंदिर के समीप तेज रफ्तार और बेकाबू मालवाहक पिकअप वैन संख्या जेएच01इआर-0231 ने अचानक बारातियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दूल्हे की भाभी रूनी देवी (48 वर्ष), पति अरविंद केशरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उदय केसरी, शुभम कुमार, रवि कुमार, अरविंद केशरी सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ अन्य घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

- Advertisement -

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित बारातियों ने पिकअप वैन के चालक विनोद रजवार और उप चालक रौशन कुमार मरार की जमकर पिटाई कर दी और वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में चालक और उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर कुजू ओपी ले गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े: पुलिस बनकर घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पिस्टल के बल पर नकद व जेवरात लूटकर फरार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।