Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

पुलिस बनकर घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पिस्टल के बल पर नकद व जेवरात लूटकर फरार

Published: Apr 26, 2026  •  Updated: Apr 26, 2026
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

क्राफ्ट समाचार/सुधांशु शेखर देवघर

देवघर। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपोका गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। हथियारबंद अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर घर का दरवाजा खुलवाया और पूरे परिवार को बंधक बनाकर नगद व लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित रंजीत यादव (26 वर्ष), पिता गोबिंद यादव, निवासी चितरपोका ने बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे आधा दर्जन से अधिक की संख्या में अपराधी घर की चारदीवारी फांदकर आंगन में घुस आए। सभी बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे।

बताया जाता है कि अपराधियों ने खुद को साइबर थाना की पुलिस बताते हुए दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खोला गया, सभी बदमाश जबरन घर में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद एक अपराधी ने पिस्टल दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और सभी सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे बक्सों और पलंग के बॉक्स का ताला तोड़कर तलाशी ली। इस दौरान करीब 1 लाख रुपये नकद और चांदी के कई जेवरात जैसे पायल, सिकड़ी, ब्रासलेट, हसुली समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। अपराधियों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया, जिससे गांव के लोग मौके पर जुटे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित द्वारा मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इसे भी पढ़े: मौत की घाटी में भड़की आग: शॉर्ट सर्किट से ट्रेलर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

डांडिया की थाप पर झूम उठा विष्णुगढ़, गणपति बप्पा के स्वागत में थिरके एम्बीशन स्कूल के बच्चे

विष्णुगढ़: जरूरतमंद क्षेत्रों में पहुंचे विकास का लाभ, योजनाओं के चयन में उपयोगिता को प्राथमिकता देने पर जोर

विष्णुगढ़: जर्जर मिट्टी-खपरैल का मकान हुआ धराशायी, एक साल से ननद के घर रह रही थी पीड़िता, सरकारी आवास की लगाई गुहार

विष्णुगढ़: डीवीसी सीएसआर ने 60 टीबी मरीजों को बांटे पोषण किट, उपचार के साथ पौष्टिक आहार पर जोर

चौपारण: 1935 के हुक्मनामा पर उमाशंकर अकेला का सवाल, 11 साल की उम्र में कैसे जारी हुआ जमीन का पट्टा?

amulya-chand-pandey

विष्णुगढ़: स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को मिला नया नेतृत्व, अमूल्य चंद पांडेय बने प्रधान महासचिव

Leave a Comment