छह जिलों के ‘अनसंग हीरोज’ का हुआ सम्मान, समाजसेवा में योगदान के लिए मिली पहचान

Craft Samachar
3 Min Read

हजारीबाग के शंभु बैंक्वेट हॉल में भव्य समारोह, निस्वार्थ सेवा करने वाले कर्मठ लोगों को मिला मंच

हजारीबाग। हजारीबाग स्थित मालवीय मार्ग के शंभु बैंक्वेट हॉल में दि आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड’ समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। रविशंकर की प्रेरणा से संचालित इस वैश्विक अभियान के तहत झारखंड के विभिन्न जिलों से जुड़े सेवाभावी व्यक्तित्वों को उनके निस्वार्थ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस समारोह में झारखंड के छह जिलों से आए समाजसेवियों, खेल प्रतिभाओं और संगठनों को सम्मान मिला। हजारीबाग से जय प्रकाश जैन (बिजनेस व समाजसेवा) और तापस चक्रवर्ती (स्पोर्ट्स एक्सीलेंस), गिरिडीह से प्रदीप डालमिया, गोड्डा से श्वेता गड़िया, कोडरमा से आनंद फाउंडेशन, धनबाद से रोटी बैंक तथा रीता यादव (स्पोर्ट्स एक्सीलेंस), जामताड़ा से संजय अग्रवाल और निवास मंडल (स्पोर्ट्स एक्सीलेंस), जबकि चतरा से जय प्रकाश रजक और विश्वजीत कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुबोध सिंह शिवगीत, विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता एवं डॉ. नवेन्दु शंकर की उपस्थिति में सभी सम्मानित प्रतिभागियों को मोमेंटो और अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन संजय तिवारी और तारकेश्वर सोनी ने किया। डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमेटी की सदस्य नीलम वर्मा ने ‘अनसंग हीरो’ की परिभाषा बताते हुए कहा कि ऐसे लोग बिना किसी प्रचार-प्रसार के समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा और भजन से हुई। प्रतिभागियों के लिए इंट्यूशन का डेमो भी प्रस्तुत किया गया। अंत में सभी ने प्रतीकात्मक रूप से पौधों में जल देकर वृक्ष संरक्षण और पौधारोपण का संदेश दिया। साथ ही, एपेक्स बॉडी और टीचर्स ग्रुप ने आगामी दिनों में वृक्षारोपण अभियान और रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में झारखंड एपेक्स मेंबर रविन्द्र कुमार सिंह, एपेक्स एडमिन प्रमोद कुमार सिंह, जिला शिक्षक समन्वयक तारकेश्वर सोनी, प्रमोद कुमार सिन्हा, दिविता चौरसिया, नीलम वर्मा, अरविंद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सहित दीपक पसरीचा, तुषार सेठी, ऋषि आनंद चौधरी, निशांत सिन्हा, पाणिनी मिश्रा, प्रकाश चौरसिया, रौनक ग्रोवर, किंशु गुप्ता और आंचल अग्रवाल सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -

इसे भी पढ़े: बारात में मातम: कुजू में बारातियों को पिकअप ने रौंदा, दूल्हे की भाभी की मौत और छह घायल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।