Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल

Dhanbad News: पिता की नौकरी पाने के लालच में बेटे ने रची हत्या की साजिश, 10 लाख की सुपारी देकर कराया मर्डर

Published: Jun 26, 2026 3:11 AM  •  Updated: Jun 26, 2026 3:11 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Dhanbad: बरोरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि बीसीसीएल में अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की चाहत में बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की साजिश रची और इसके लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने गुरुवार को बताया कि 20 जून की सुबह चिटाही से बरोरा जाने वाली पीसीसी सड़क के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद बरोरा थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनिया के रूप में हुई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का पुत्र विजय नोनिया अपने पिता की मौत के बाद बीसीसीएल में अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्राप्त करना चाहता था। इसी मकसद से उसने अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह को कथित तौर पर 10 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा पत्थर, मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े, जूते-चप्पल, गमछा और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में विजय नोनिया, अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े: Giridih News: बालू माफियाओं पर शिकंजा, भागते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की बची जान

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment