Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

Giridih : नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ, नुक्कड़ नाटक से किया गया जागरूक

Published: Jul 28, 2026 3:21 AM  •  Updated: Jul 28, 2026 3:21 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

तिसरी (Giridih) / मनोज लाल बर्नवाल: नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को तिसरी प्रखंड सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इससे सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने सभी लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मदन मंजरबेर की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे की लत से होने वाली बर्बादी का सजीव मंचन किया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से दिखाया कि किस प्रकार नशे की आदत परिवारों को टूटने की कगार पर पहुंचा देती है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना देती है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में राजस्व कर्मचारी रितेश केशरी, जितेन्द्र कुमार, नरेश राम, मिथलेश कुमार, रामप्रवेश यादव, सुधीर सिंह आदि ग्रामीण और कर्मी लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े: Giridih: देश के ‘सफेद सोने’ पर माफियाओं की नजर! असुरहाडी की पहाड़ियों में अवैध उत्खनन तेज, वन विभाग ने दर्ज की प्राथमिकी

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चौपारण में स्वास्थ्य सहियाओं से 14.88 लाख रुपये वसूली का आरोप, भुगतान रोकने की दी गई धमकी

सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल जारी, चौपारण में दाल-भात केंद्र से अस्पताल तक अतिक्रमण

सम्राट अशोक के वंशज कोयरी महतो समाज एकजुट होकर सत्ता में मजबूत कड़ी बने – डॉ आरसी मेहता

बरही में AK होटल के पास गोलियों की गूंज, 4-5 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप; राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा बरामद

छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक भद्रकाली घाट सजाने की कवायद तेज: श्रमदान कर समिति, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने की साफ-सफाई

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

Leave a Comment