Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

साहिबगंज: दुर्गा पूजा एवं दशहरा के मद्देनजर बरहरवा एवं बरहेट में खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त जांच अभियान, 12 खाद्य नमूने संग्रहित

दुर्गा पूजा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने साहेबगंज के बरहरवा और बरहेट में होटलों व मिठाई दुकानों में औचक छापेमारी कर 12 खाद्य नमूने जांच हेतु एकत्र किए...
Published: Oct 16, 2026 10:55 AM  •  Updated: Oct 16, 2026 10:56 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बरहरवा (साहिबगंज) / संवाददाता अमर कुमार। दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहारों के मद्देनजर आमजनों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त महोदय के निदेशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बरहरवा एवं बरहेट प्रखंड के विभिन्न होटलों, किराना दुकानों तथा मिठाई दुकानों में संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।यह अभियान गोड्डा की खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्वेता अमृता लकड़ा तथा साहिबगंज के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार वर्मा एवं नौरंगदेव कुमार के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया। जांच के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा मानकों, साफ-सफाई की स्थिति तथा आवश्यक एफएसएसएआई लाइसेंस एवं पंजीकरण की जांच की गई।खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए संयुक्त जांच दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 12 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। इनमें 10 प्रवर्तन नमूने (Enforcement Samples) तथा 2 निगरानी नमूने (Surveillance Samples) शामिल हैं। संग्रहित नमूनों को गुणवत्ता एवं सुरक्षा की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला जांच के परिणामों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में कृत्रिम अथवा हानिकारक रंगों का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही दुकानों, रसोईघरों तथा खाद्य पदार्थों के भंडारण स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई।खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, हानिकारक रंगों का प्रयोग, अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का निर्माण अथवा बिक्री तथा आवश्यक लाइसेंस एवं पंजीकरण संबंधी नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े: आज का पंचांग और राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां कात्यायनी की कृपा, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चौपारण में स्वास्थ्य सहियाओं से 14.88 लाख रुपये वसूली का आरोप, भुगतान रोकने की दी गई धमकी

सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल जारी, चौपारण में दाल-भात केंद्र से अस्पताल तक अतिक्रमण

सम्राट अशोक के वंशज कोयरी महतो समाज एकजुट होकर सत्ता में मजबूत कड़ी बने – डॉ आरसी मेहता

बरही में AK होटल के पास गोलियों की गूंज, 4-5 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप; राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा बरामद

छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक भद्रकाली घाट सजाने की कवायद तेज: श्रमदान कर समिति, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने की साफ-सफाई

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

1 thought on “साहिबगंज: दुर्गा पूजा एवं दशहरा के मद्देनजर बरहरवा एवं बरहेट में खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त जांच अभियान, 12 खाद्य नमूने संग्रहित”

Leave a Comment