चाईबासा: जिला परिषद सभागार में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता को सम्मानित किया गया। उन्हें सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने तथा रास्ते में मिले वृद्ध और असहाय लोगों की सहायता करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन और उपाध्यक्ष रणजीत यादव ने संयुक्त रूप से राजाराम गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर तथा सांकेतिक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके सामाजिक कार्यों और मानवीय सेवा भावना की सराहना की गई। समारोह में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े: Hazaribagh News: बाइक दुर्घटना में घायल युवक को सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार ने पहुंचाया अस्पताल