सोनो (जमुई)। जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से जमुई जिले के सोनो में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल,सोनो में बच्चों एवं बच्चियों को कराटे और योग का प्रशिक्षण फाउंडेशन के कराटे प्रशिक्षक पिंटू कुमार यादव के द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और आत्मरक्षा की भावना विकसित करना है।
प्रशिक्षक के द्वारा बताया गया कि कराटे केवल लड़ने की कला नहीं, बल्कि आत्मसंयम, धैर्य, सम्मान और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का एक सशक्त माध्यम है। वहीं, योग बच्चों के शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और एकाग्रता को मजबूत बनाता है। आज के समय में बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ योग, खेल और आत्मरक्षा का ज्ञान भी बेहद आवश्यक है। जेनिथ सोशल फाउंडेशन का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान किए जाएँ, ताकि वे अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान सकें और जीवन में नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकें।हमारा विश्वास है कि स्वस्थ शरीर, मजबूत मन और आत्मविश्वास से भरे युवा ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण लिया,वहीं बच्चे बच्चियों में भी काफी उत्साह देखा गया।
इसे भी पढ़े: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत का दावा, अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री







1 thought on “जमुई: जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चे बच्चियों को दिया गया कराटे व योग का प्रशिक्षण”