Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

हजारीबाग के बेला पैक्स चुनाव में दिलचस्प मुकाबला: भतीजे कुंज प्रताप सिंह ने चाचा को 10 वोटों से दी मात, बने नए अध्यक्ष

पैक्स चुनाव में कुंज प्रताप सिंह (143 वोट) ने अपने चाचा सुभाष कुमार सिंह (133 वोट) को 10 मतों से हराकर अध्यक्ष पद जीत लिया है। काशी प्रसाद यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। पिता सियाराम सिंह के बाद अब बेटे कुंज प्रताप ने पैक्स की कमान संभाली है। उन्होंने किसानों के हित में काम करने का संकल्प लिया है...
Published: Nov 10, 2026 7:04 PM  •  Updated: Nov 10, 2026 7:04 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

143 वोट पाकर बने नए अध्यक्ष, काशी प्रसाद यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित, पिता के बाद बेटे को मिली पैक्स की कमान

चौपारण (हजारीबाग)। बेला बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) के प्रबंधकारिणी समिति के गठन को लेकर मंगलवार को संपन्न हुए चुनाव में चाचा और भतीजे के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुंज प्रताप सिंह उर्फ साहिल सिंह ने अपने चाचा सुभाष कुमार सिंह को 10 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही वे बेला पैक्स के नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। मतगणना के दौरान कुंज प्रताप सिंह को कुल 143 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष कुमार सिंह को 133 मत मिले। चुनाव में कुल 277 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें एक मत अवैध घोषित किया गया। इस तरह चाचा-भतीजे के बीच हुए कांटे के मुकाबले में भतीजे ने बाजी मार ली। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर काशी प्रसाद यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीषा देवी, फुलवंती देवी, नीलम देवी, नीरा देवी, तेजनी देवी, मसोमात मनोरमा देवी, महंगी देवी, आशीष कुमार सिंह, बली सिंह, जितेंद्र कुमार राणा, सुमित कुमार पांडेय एवं रंजीत कुमार दांगी निर्वाचित हुए। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुंज प्रताप सिंह उर्फ साहिल सिंह ने मतदाताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि रहेगा। किसानों की समस्याओं का समाधान करना, सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाना तथा पैक्स के माध्यम से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पैक्स के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। गौरतलब है कि इससे पूर्व कुंज प्रताप सिंह के पिता सियाराम सिंह बेला पैक्स के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब पिता के बाद बेटे को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में इस चुनाव की विशेष चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़े: महागामा नगर पंचायत के वार्ड 12 में पेयजल संकट गहराया: कई दिनों से खराब पड़ा चापाकल, पानी के लिए भटक रहे लोग

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

हजारीबाग: एसपी कोठी के पास स्थित वृद्धाश्रम में डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम, बुजुर्गों के बीच मिठाई और फल बांटकर मनाया रोशनी का त्योहार

जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी

बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग

आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले में कार्रवाई तेज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

ईचाक: एक आवेदन से मिल सकता है कानूनी समाधान, ग्रामीणों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

1 thought on “हजारीबाग के बेला पैक्स चुनाव में दिलचस्प मुकाबला: भतीजे कुंज प्रताप सिंह ने चाचा को 10 वोटों से दी मात, बने नए अध्यक्ष”

Leave a Comment