Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

देवघर जनता दरबार में सुनी गई लोगों की समस्याएं, एक सप्ताह में शिकायतों पर कार्रवाई रिपोर्ट देने का सख्त निर्देश

देवघर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर आयोजित 'जनता दरबार' में लोगों ने मंईयां सम्मान योजना, राशन और जमीन से जुड़ी शिकायतें रखीं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू ने सभी विभागों को प्राप्त शिकायतों की भौतिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया है...
Published: Nov 10, 2026 7:10 PM  •  Updated: Nov 10, 2026 7:10 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित दरबार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों ने रखीं समस्याएं

देवघर सुधांशु शेखर। जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को देवघर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू ने की। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भू-अर्जन, विभिन्न अंचल कार्यालयों और शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें एक-एक कर सुनीं और जांच के बाद जल्द समाधान का आश्वासन दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंपने को कहा, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

इसे भी पढ़े: हजारीबाग के बेला पैक्स चुनाव में दिलचस्प मुकाबला: भतीजे कुंज प्रताप सिंह ने चाचा को 10 वोटों से दी मात, बने नए अध्यक्ष

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

हजारीबाग: एसपी कोठी के पास स्थित वृद्धाश्रम में डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम, बुजुर्गों के बीच मिठाई और फल बांटकर मनाया रोशनी का त्योहार

जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी

बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग

आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले में कार्रवाई तेज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

ईचाक: एक आवेदन से मिल सकता है कानूनी समाधान, ग्रामीणों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

1 thought on “देवघर जनता दरबार में सुनी गई लोगों की समस्याएं, एक सप्ताह में शिकायतों पर कार्रवाई रिपोर्ट देने का सख्त निर्देश”

Leave a Comment