Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

सारुकुदर में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, आठ पंचायत के कांग्रेस पंचायत पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल

Published: Oct 27, 2026 8:05 PM  •  Updated: Oct 27, 2026 8:06 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

केन्द्र सरकार जनता के संवैधानिक अधिकार छिनना चाहती है, पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ।

विष्णुगढ़ : प्रखंड के सारुकुदर पंचायत में पूर्वी मंडल कांग्रेस कमेटी के द्वारा मंगलवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सारूकुदर पंचायत मुखिया सह कांग्रेस मंडल अध्यक्ष उत्तम महतो ने की। जन चौपाल में मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल उपस्थित हुए। इस जन चौपाल में आठ पंचायत के कांग्रेस पंचायत पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जय प्रकाश भाई पटेल ने अपने संबोधन मे कहा कि केन्द्र सरकार जनता के संवैधानिक अधिकार छिनना चाहती है। भाजपा सता मे बने रहने के लिए कांग्रेस द्वारा स्थापित लोकतंत्र को राजतंत्र में बदलना चाहती है, भाजपा ने मतदाता सूची की गहन पुनरीक्षण के बहाने लाखों मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाकर कई राज्यों मे सत्ता काबिज की है और झारखंड में भी करना चाहती है। कांग्रेस के कार्यकाल मे किया गया जनोपयोगी योजना को उलटफेर कर उद्योगपतियों के हवाले कर रहा है। जिससे देश मे बेरोजगारी अराजकता छा गया है, इसलिए समय रहते नौजवानों को देश के बुद्धिजीवी मजदूर किसान को जागने और समझने की जरूरत है। प्रखंड अध्यक्ष गुरू प्रसाद ने कहा कि भाजपा को सत्ता से इंडिया गठबंधन ही हटा सकता है, चुकि राष्ट्रीय कांग्रेस ने जो देश के लिए किया है वो भाजपा सपना में भी नही देख सकता। भाजपा हिन्दू-मुस्लिम की नफरत फैलने देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने मे महारथ हासिल किया है। बैठक मे मंडल अध्यक्ष उत्तम महतो ने कांग्रेस के कार्यों का उल्लेख किया। जिसमें झारखंड की राजनीति मे बिनोद बिहारी महतो और टेकलाल बाबू के योगदान को याद किया गया। मंडल प्रभारी नारायण महतो ने भाजपा के करनी और कथनी में अंतर है। इस चौपाल में पार्टी के पदाधिकारी रामजी किस्कू, परमेश्वर महतो, बुधन महतो, निरंजन महतो, किशोर कुमार, अब्दुल सफाज, त्रिवेणी प्रसाद, टेकलाल महतो, हैदर अंसारी, दुलारचंद राम, फिरोज अंसारी, सुरेश महतो, कन्हैया महतो, जाकिर हुसैन, विजय कुमार, रहमत अंसारी, मेघलाल महतो, नागेश्वर महतो, नीतिश कुमार, मुकेश सिंह, काली महतो, भुवनेश्वर महतो, फूलचंद महतो, महेन्द्र तुरी, लोकन साव, लोकन राम, मनू महतो, जाकिर हुसैन, सहादत अंसारी, अशोक कुमार महतो समेत सभी पंचायत के मुख्य कार्यकर्ता शामिल थे।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment