गणेश महोत्सव में नन्हे कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, तालियों से गूंजा देवी मंडप
विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रखंड के देवी मंडप परिसर में आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन आयोजित बाल नृत्य प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं समिति के गणमान्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर तथा गणेश वंदना के साथ किया। पंकज लाहकार ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। उनकी भक्ति प्रस्तुति पर दर्शक भावविभोर नजर आए।
बाल नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम चरण में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। ग्रुप डांस में प्रतिभागियों ने शानदार तालमेल और नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को देर तक बांधे रखा और खूब मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पंकज लाहकार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रोशन पांडेय और अंशु कुमारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव नीतीश कुमार एवं उनके सहयोगी शनि कसेरा ने किया।
आयोजन समिति के अनुसार बाल नृत्य प्रतियोगिता का दूसरा चरण मंगलवार की रात आयोजित होगा। महोत्सव के तीसरे दिन माता रानी का भव्य जागरण होगा। चौथे दिन प्रतियोगिता के विजेता प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर समिति अध्यक्ष शंकर कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष बिरजू कसेरा, अनूप कसेरा, बेड़ाहरियारा पंचायत मुखिया रामचंद यादव, विष्णुगढ़ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार दास, पूर्व मुखिया संजय कुमार, चेडरा पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी, नीरज सोनी, विक्रम कुमार, अवधेश सोनी, वैभव राणा, अशोक कुमार, अनुज सोनी, सोनू सोनी, विजय कसेरा, प्रयाग सोनी, रोशन पांडेय समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं दर्शक मौजूद थे।
इसे भी पढ़े: सेवा संकल्प से गूंजेगा विष्णुगढ़, 17 को हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीप








2 thoughts on “विष्णुगढ़: गणेश वंदना से हुआ पांच दिवसीय महोत्सव का आगाज, बाल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति”