Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़: डीवीसी कोनार परियोजना में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का लिया संकल्प

डीवीसी कोनार परियोजना में 15 से 30 सितंबर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। समारोह में कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया...
Published: Sep 15, 2026 9:15 PM  •  Updated: Sep 15, 2026 11:10 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

‘हिंदी भारत की बिंदी’, इसे संवारना हमारा कर्तव्य : कोनार परियोजना में गूंजा हिंदी का संदेश

विष्णुगढ़। ‘हिंदी भारत की बिंदी है, इसे संवारना हमारा कर्तव्य है।’ इसी संदेश के साथ प्रखंड के कोनार स्थित दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोनार परियोजना में मंगलवार को हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। परियोजना के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर 15 से 30 सितंबर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़े का विधिवत उद्घाटन किया।

img com 20260915 21102795595319649204431565

इस अवसर पर परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की पहचान, संस्कृति और गौरव से जुड़ी भाषा है। राजभाषा हिंदी को मजबूत बनाने के लिए इसके प्रयोग को कार्यालयीन कार्यों में भी सहज और निरंतर बनाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि कार्यालयीन कार्यों में यथासंभव हिंदी का प्रयोग करें तथा हिंदी में हस्ताक्षर करने को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि हिंदी को सम्मान देने का सबसे प्रभावी तरीका यही है कि इसे अपने दैनिक व्यवहार और कार्यशैली का हिस्सा बनाया जाए। कार्यालयों में हिंदी का बढ़ता प्रयोग राजभाषा के प्रति सम्मान के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी कार्यप्रणाली को अधिक सहज बनाने में सहायक होगा।

img com 20260915 211027105522751961511754717

प्रतियोगिताओं से बढ़ेगा हिंदी के प्रति उत्साह

कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार ने पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 से 30 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ राजभाषा के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे। सभी ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरीय प्रबंधक विद्युत विशाल यादव, प्रबंधक विद्युत गौतम कुमार, चंदन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन मंडल, प्रबंधक मानव संसाधन अंशुमान अनुतोष बी. एक्का, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एजाज अहमद, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता सिविल राउत सोरेन, उच्च विद्यालय के प्राचार्य भरत किशोर महतो, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक, राकेश कुमार भास्कर, अमन टोप्पो, दिनेश किस्कू, मुनेश्वर लाल, महेश प्रजापति समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: गणेश वंदना से हुआ पांच दिवसीय महोत्सव का आगाज, बाल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

सियरकोनी में भव्य जगन्नाथ मंदिर निर्माण की तैयारी तेज, पांच दिसंबर को जुटेंगे आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य लोग

रोमांचक फाइनल में खांडी ने सेलहारा खुर्द को हराया, हथिया फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

अंबादोहर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल; एक की मौत की सूचना

चौपारण: ब्लॉक मोड़ पर सड़क किनारे खड़े वाहन और टेंपो दे रहे हादसों को खुला निमंत्रण, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

बरहरवा: न्यू स्टार क्लब मुंशी पोखर की बैठक संपन्न, छठ पूजा के सफल आयोजन व सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

खड़ी वैन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा

Leave a Comment