Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

विष्णुगढ़: स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को मिला नया नेतृत्व, अमूल्य चंद पांडेय बने प्रधान महासचिव

बनासो पंचायत के अमूल्य चंद पांडेय को झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच का प्रधान महासचिव बनाया गया है। उन्होंने संगठन को प्रखंड और पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की बात कही...
Published: Sep 12, 2026  •  Updated: Sep 12, 2026
amulya-chand-pandey
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रखंड के बनासो पंचायत निवासी अमूल्य चंद पांडेय को झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच का प्रधान महासचिव बनाया गया है। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर पदाधिकारियों की घोषणा की। अमूल्य चंद पांडेय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी मिलने पर अमूल्य चंद पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण देश की अमूल्य धरोहर है। उनके योगदान को केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उनकी विचारधारा, संघर्ष और देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को प्रमंडल से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास, उनके संघर्ष और उनके परिवारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सामने लाने के साथ उनके सम्मान और अधिकार से जुड़े मुद्दों को भी उचित मंच पर उठाया जाएगा।

पांडेय ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसके लिए सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को वे केवल संगठनात्मक पद नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संरक्षित करने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के दायित्व के रूप में देखते हैं।

उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से मंच को मजबूत बनाया जाएगा और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं योगदान की जानकारी समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि अमूल्य चंद पांडेय की सक्रियता और अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में मंच की गतिविधियों को प्रमंडल स्तर पर विस्तार देने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं उनकी विरासत से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

इसे भी पढ़े: गिरिडीह: मुंशी मंजेश हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

Leave a Comment