Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

गैड़ा में चोरों का आतंक: शनिवार रात फिर घर में सेंध, पांच लाख की चोरी से ग्रामीणों में दहशत

गैड़ा पंचायत में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर कयूम अंसारी के घर से करीब पांच लाख रुपये के सामान चोरी होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है...

---Advertisement---

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गैड़ा में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात एक बार फिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब रात में अपने घरों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात चोरों ने गैड़ा निवासी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर कयूम अंसारी के घर में सेंध लगाकर चोरी की। चोर घर से करीब तीन तोला सोने का हार, लगभग 10 भरी पायल, स्टेबलाइजर तथा कांसा-पीतल के बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

बगल के घर में भी चोरी का प्रयास

चोरों ने कयूम अंसारी के घर के बगल में स्थित सज्जाद अंसारी के घर को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि यहां वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके। एक ही रात आसपास के घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में और अधिक भय व्याप्त है।

सरकारी संस्थान से लेकर सार्वजनिक संपत्ति तक चोरों के निशाने पर

गैड़ा में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। चार दिन पूर्व गैड़ा बढ़ाई टोला और मुस्लिम टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चोरी की घटना सामने आई थी। इससे पहले संतोष यादव के घर से लाखों रुपये के सामान, स्ट्रीट लाइट की बैटरियों, सोलर जलमीनार की बैटरी तथा प्रज्ञा केंद्र में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि चोरों के निशाने पर केवल ग्रामीणों के घर ही नहीं, बल्कि सरकारी संस्थान और पंचायत की सार्वजनिक संपत्तियां भी हैं। इसके बावजूद पूर्व की घटनाओं में अब तक ठोस कार्रवाई या मामलों के उद्भेदन की जानकारी सामने नहीं आने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

लगातार वारदातों के बीच पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक चोरी की घटनाएं होने के बावजूद यदि चोरों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है, तो इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों के बीच अब यह चर्चा तेज है कि आखिर लगातार हो रही वारदातों पर रोक कब लगेगी और चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों तक पुलिस कब पहुंचेगी।

पंचायत समिति सदस्य महताब हुसैन ने कहा कि गैड़ा में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं। पुलिस प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र उद्भेदन कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाने के साथ ग्रामीणों के बीच सुरक्षा का विश्वास बहाल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लगी, तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश होंगे।

लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने गैड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। अब ग्रामीणों की निगाह पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि लगातार हो रही वारदातों का सिलसिला कब टूटेगा और चोरों तक पुलिस कब पहुंचेगी।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: संस्कृत बचेगी तो संस्कृति और संस्कार बचेंगे: बंशीधर मंदिर में संस्कृत दिवस पर गूंजा सुंदरकांड, संरक्षण का लिया संकल्प

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़: संस्कृत बचेगी तो संस्कृति और संस्कार बचेंगे: बंशीधर मंदिर में संस्कृत दिवस पर गूंजा सुंदरकांड, संरक्षण का लिया संकल्प

शिक्षक दिवस पर ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन

सक्सेस पॉइंट कोचिंग, बसरिया में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों को किया गया सम्मानित

चौपारण के बेलाही में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज 32 टीमें लेंगी हिस्सा

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड में दो दिवसीय राजकीय शोक, 7 सितंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस

Leave a Comment