Ranchi News: ओरमांझी में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख तक आंकी गई बरामद माल की कीमत

Craft Samachar
2 Min Read

Ranchi: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना क्षेत्र से 12 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अवैध बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुण्डू की ओर से एक कार में भारी मात्रा में अफीम लेकर तस्कर हजारीबाग की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम राँची एवं पु०नि०-सह-थाना प्रभारी ओरमांझी राँची के के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद रांची-रामगढ़ मार्ग स्थित एनएच-20 पर भेड़ा पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान यूपी नंबर की वर्ना (Verna) कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान कार की चालक और सहचालक सीट के पीछे बने विशेष गुप्त खांचे से पांच पैकेट अफीम बरामद किए गए। इनमें तीन पैकेटों में 7 किलोग्राम और दो पैकेटों में 5 किलोग्राम अफीम मिली, जिसकी कुल मात्रा 12 किलोग्राम है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रॉबिन राज और सुखलाल मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन और चाभी के गुच्छे भी जब्त की हैं। जांच में यह भी पता चला है कि सुखलाल मुंडा के खिलाफ पहले से एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है।

पुलिस ने बरामद अफीम, कार, मोबाईल फोन एवं चाभी के गुच्छा और अन्य सामान को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

इसे भी पढ़े: Ramgarh News: मुहर्रम को लेकर DC-SP ने निकाली फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।