Ramgarh News: मुहर्रम को लेकर DC-SP ने निकाली फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Craft Samachar
2 Min Read

Ramgarh: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को चितरपुर क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, एसडीपीओ आलोक रंजन और एसडीएम कृष्ण मुरारी तिर्की समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

फ्लैग मार्च की शुरुआत चितरपुर रेलवे ओवरब्रिज से हुई, जो बाजार टांड़, चट्टी बाजार, शिवालय रोड और बड़कीपोना चौक होते हुए नया मोड़ तक पहुंची। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से मुहर्रम को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि पर्व के दौरान सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

वहीं, एसपी मुकेश लुनायत ने स्पष्ट कहा कि मुहर्रम का त्योहार पूरी आस्था के साथ मनाएं, लेकिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने यह भी बताया कि मुहर्रम के मद्देनजर सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में चितरपुर अंचलाधिकारी दीपक मिंज, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, सब इनपेक्टर अनिल कुमार, रंजीत महतो, रोहित राज, संजय कुमार रजक, निरंजन सिंह, मो एकबाल, एएसआई प्रकाश चंद्र मुर्मू , अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

इसे भी पढ़े: Simdega News: अघरमा में दर्दनाक हादसा, 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी ट्रेलर, चालक की मौत

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।