Simdega News: अघरमा में दर्दनाक हादसा, 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी ट्रेलर, चालक की मौत

Craft Samachar
1 Min Read

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा के पास गुरुवार को एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। लोहे का चदरा लेकर राउरकेला से रांची जा रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर जैसे ही अघरमा के समीप पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि चालक ट्रेलर के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद कोलेबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हाइड्रा मशीन की मदद से काफी प्रयास के बाद ट्रेलर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े: Hazaribagh News: चौपारण में नहीं थम रहा अवैध बालू का कारोबार, प्रशासनिक दावों के बीच बेखौफ सक्रिय हैं माफिया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।