देवघर : तेज रफ्तार थार ने एम्स से ड्यूटी कर लौट रहे गार्ड को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

सुधांशु शेखर
2 Min Read

देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एम्स के गार्ड की मौत हो गई। एम्स के पास तेज रफ्तार थार ने सिरसिया गांव निवासी 30 वर्षीय रूपेश कुमार रॉय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि रूपेश कुमार रॉय देवीपुर स्थित एम्स में गार्ड के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म कर वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अनियंत्रित थार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रूपेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल रूपेश को उठाकर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। हालांकि सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थार चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था और काफी तेज रफ्तार में था। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई थी।

इसे भी पढ़े: उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष शिविर का आयोजन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।