Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

हजारीबाग: एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

हजारीबाग एसपी ने चौपारण थाना का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों, वारंट और कुर्की से जुड़े मामलों...
Published: Sep 3, 2026 3:06 AM  •  Updated: Sep 3, 2026 3:06 AM
HIGHLIGHTS
  • एसपी ने चौपारण थाना का किया निरीक्षण
  • लंबित कांडों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश
  • अफीम की अवैध खेती पर पूर्ण रोक लगाने का आदेश
  • एनएच पर लगातार पेट्रोलिंग और तस्करी पर कार्रवाई के निर्देश
- ADVERTISEMENT -

चौपारण (हजारीबाग)। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बुधवार को चौपारण थाना का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, बरही अंचल के पुलिस निरीक्षक, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लंबित कांडों और वारंट के त्वरित निष्पादन का निर्देश

एसपी ने थाना में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न संचिकाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित कांडों, वारंट और कुर्की से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के साथ अनुसंधान के लिए लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

अफीम की अवैध खेती पर पूर्ण रोक के निर्देश

एसपी ने अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में फरार एवं आरोपित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। चौपारण क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए थाना प्रभारी और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

एनएच पर लगातार पेट्रोलिंग के आदेश

चौपारण से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया, ताकि लूट, चोरी, डकैती समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। सड़क जाम की स्थिति में आम लोगों और वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

अवैध कारोबार और तस्करी पर कड़ी कार्रवाई

एसपी ने क्षेत्र में अवैध बालू, कोयला, पशु एवं अन्य प्रकार की तस्करी पर रोक लगाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई लगातार जारी रखने पर जोर दिया।

आमजन और जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय पर जोर

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर पुलिसिंग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

इसे भी पढ़े: 25 वर्षों से सरकारी शिक्षा व्यवस्था में योगदान के बावजूद सम्मान और सुविधाओं से वंचित होने का आरोप

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक भद्रकाली घाट सजाने की कवायद तेज: श्रमदान कर समिति, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने की साफ-सफाई

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

हजारीबाग: एसपी कोठी के पास स्थित वृद्धाश्रम में डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम, बुजुर्गों के बीच मिठाई और फल बांटकर मनाया रोशनी का त्योहार

जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी

बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग

आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले में कार्रवाई तेज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

1 thought on “हजारीबाग: एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश”

Leave a Comment