Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

Ranchi: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जैक सचिव से मिला शिक्षक संघ, सकारात्मक पहल का मिला आश्वासन

Published: Jul 21, 2026  •  Updated: Jul 21, 2026
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद के पुनः सचिव बने एस.डी. तिग्गा से झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव गंगा प्रसाद यादव के नेतृत्व में हजारीबाग जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा पुनः सचिव का दायित्व संभालने पर बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

teachers union met jac secretary over teachers issues positive assurance received2

प्रतिनिधिमंडल में हजारीबाग जिला सचिव सुरेश प्रसाद महथा, संयुक्त सचिव मधुसूदन कुमार सिंह, सदस्य अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। मुलाकात के दौरान शिक्षक हितों एवं बोर्ड से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। संघ की ओर से बोर्ड द्वारा जारी अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्रों में होने वाली त्रुटियों के शीघ्र निराकरण, बढ़ती महंगाई को देखते हुए मूल्यांकन पारिश्रमिक (दर) में वृद्धि, मूल्यांकन कार्य में शिक्षकों को आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान तथा बोर्ड की कार्यप्रणाली को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने की मांग रखी गई। जैक सचिव एस.डी. तिग्गा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और सभी मांगों पर नियमानुसार सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा। संघ के प्रदेश महासचिव गंगा प्रसाद यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री तिग्गा के नेतृत्व में जैक शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं छात्र-शिक्षक हितैषी बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।

इसे भी पढ़े: Giridih: सरकारी राशि निकली, लेकिन अधूरा रह गया मनरेगा कूप, तीन साल से ‘मौत का कुआं’ बना ग्रामीणों के लिए खतरा

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

Leave a Comment