Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

महिला वकील अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: आरोपी पति कुशाग्र रुद्र राणा पुलिस रिमांड पर, पूछताछ शुरू

Published: Oct 31, 2026 8:25 PM  •  Updated: Oct 31, 2026 8:26 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

राँची/हज़ारीबाग़: झारखंड हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत मामले में पुलिस की जांच जारी है. मुख्य आरोपी और मृतका के पति कुशाग्र रुद्र राणा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस ने कुशाग्र रुद्र राणा को दो दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. 2 नवंबर को फिर न्यायालय में सुनवाई होगी. बता दें कि हाई-प्रोफाइल मामला होने के कारण इस पूरी तफ्तीश पर रांची से लेकर हजारीबाग तक के आला अधिकारियों की पैनी नजर है.

दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में पति व ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज

मृतका अनुष्का के परिजनों ने पति रुद्र और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी पति ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने मामले की गंभीरता और सबूतों को जुटाने के लिए अदालत से आरोपी की रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया. अब DSP स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम आरोपी रुद्र को रिमांड पर लेकर विभिन्न पहलुओं पर कड़ाई से पूछताछ कर रही है.

मृतका के फोन रिकॉर्ड्स, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी के बयानों का मिलान कर रही पुलिस

अनुष्का चक्रवर्ती के भाई ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में एक क्रिमिनल रिट याचिका भी दायर की है. इस याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने अदालत को भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस फिलहाल मृतका के फोन रिकॉर्ड्स, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी के बयानों का मिलान कर रही है, ताकि मौत की असली वजह का पर्दाफाश हो सके.

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

दो नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी राँची, एयरपोर्ट से ओडिशा के लिए होंगी रवाना

JPSC नियुक्ति घोटाला मामलाः चार्जशीट के बाद अदालत ने लिया संज्ञान, सैंक्शन ऑर्डर का इंतजार, अगली सुनवाई 10 नवंबर को

कांग्रेस ने नलीन मिश्रा और अमरेन्द्र सिंह पर लगी अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस ली

जनशताब्दी एक्सप्रेस से गायब बिहार CMO के मीडिया कर्मी की मौत से सनसनी! जोन्हा में मिला शव, आखिरी मोबाइल लोकेशन के आधार पर शुरू हुई थी तलाश

जमानत सजा नहीं, मुकदमे में देरी के नाम पर लंबी हिरासत गलत: सुप्रीम कोर्ट

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment