मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
रामगढ़। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की तथा इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
राज्यपाल ने ईश्वर से कामना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
इसे भी पढ़े: बाबा रामदेव ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन के परिवार से की मुलाकात







1 thought on “राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि”