Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

गुमला: कोनबीर पंचायत में लगा पशु चिकित्सा शिविर, पशुपालकों के बीच बांटी गईं मुफ्त दवाएं

गुमला जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत कोनबीर पंचायत में पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर मवेशियों का उपचार किया गया और पशुपालकों को मुफ्त दवाएं बांटी गईं...
Published: Oct 15, 2026 5:19 PM  •  Updated: Oct 15, 2026 5:19 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

पशुओं के बेहतर रखरखाव, मौसमी बीमारियों से बचाव, टीकाकरण और विभागीय योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

बसिया (गुमला) / आदित्य ओहदार। बसिया प्रखंड के पशुपालन विभाग की ओर से आज कोनबीर पंचायत में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित पशुपालकों के बीच पशुओं के उपचार के लिए निःशुल्क दवाओं सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल के प्रति जागरूक करना है।

शिविर में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रूपा लकड़ा, पैरावेट मनोज प्रसाद तथा मैत्री नरेंद्र महतो उपस्थित रहे। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के उचित रखरखाव, समय पर टीकाकरण, बीमारियों से बचाव एवं पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी पशुपालकों को अवगत कराया गया, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

शिविर के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों की पहचान, समय पर उपचार कराने तथा पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। निःशुल्क दवाओं के वितरण से पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार में सहायता मिली।

बताया गया कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार के पशु चिकित्सा शिविर प्रत्येक पंचायत में साल में दो बार आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने तथा पशुपालन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है।

इसे भी पढ़े: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त: मंडरो में मिठाई दुकानों पर छापा, 15 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

तिलैया डैम में जन्मदिन मनाने पहुंचे 5 दोस्त, नहाने उतरे 4, दो की दर्दनाक मौत

Tisri News: थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर की तत्परता से 24 घंटे के अंदर लापता प्राइवेट डॉक्टर सकुशल बरामद

Tisri News: दुर्गा पूजा को लेकर तिसरी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Seraikela News: दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था निर्धारित, विभिन्न मार्गों पर लागू रहेगा नो एंट्री

चाईबासा: कांग्रेस भवन में मनाई गई डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया गया याद

बड़कागांव: रुद्दी गांव में ग्रामीणों और CISF जवानों के बीच तीखी तकरार, वीडियो वायरल होने से गरमाया माहौल

1 thought on “गुमला: कोनबीर पंचायत में लगा पशु चिकित्सा शिविर, पशुपालकों के बीच बांटी गईं मुफ्त दवाएं”

Leave a Comment