Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चाईबासा: कांग्रेस भवन में मनाई गई डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया गया याद

चाईबासा कांग्रेस भवन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई, जहां पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चंपिया सहित कांग्रेसी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया...
Published: Oct 15, 2026 8:56 PM  •  Updated: Oct 15, 2026 8:56 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)।  भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। पूर्व मंत्री देवेन्द्र नाथ चंपिया ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन सादगी, समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ देश के युवाओं में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास जगाया। डॉ. कलाम का मानना था कि देश का भविष्य युवाओं की प्रतिभा, शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच पर निर्भर करता है।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और ईमानदारी के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनके विचार और आदर्श आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के सपनों का भारत बनाने के लिए शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक है। कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, वरीय कांग्रेसी इम्तियाज खान, राधा मोहन बनर्जी, लियोनर्ड बोदरा, सुरसेन तोपनो, कलीम अख्तर, सुशील दास, जगन्नाथ पान, सुखलाल तुबीद, विनोद खंडाईत , सूर्या लाल सिंकु सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: बड़कागांव: रुद्दी गांव में ग्रामीणों और CISF जवानों के बीच तीखी तकरार, वीडियो वायरल होने से गरमाया माहौल

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

तिलैया डैम में जन्मदिन मनाने पहुंचे 5 दोस्त, नहाने उतरे 4, दो की दर्दनाक मौत

Tisri News: थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर की तत्परता से 24 घंटे के अंदर लापता प्राइवेट डॉक्टर सकुशल बरामद

Tisri News: दुर्गा पूजा को लेकर तिसरी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Seraikela News: दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था निर्धारित, विभिन्न मार्गों पर लागू रहेगा नो एंट्री

बड़कागांव: रुद्दी गांव में ग्रामीणों और CISF जवानों के बीच तीखी तकरार, वीडियो वायरल होने से गरमाया माहौल

राजनगर: निश्चितपुर में मां मनसा पूजा और ‘डांस धमाका’ की धूम, थाना प्रभारी सोनू कुमार ने किया मंच का उद्घाटन

1 thought on “चाईबासा: कांग्रेस भवन में मनाई गई डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया गया याद”

Leave a Comment