Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

भविष्य की ओर मजबूत कदम: विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय में तीनों संकायों में नामांकन जारी

Published: Apr 22, 2026  •  Updated: Apr 22, 2026
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

क्राफ्ट समाचार/राजेश दुबे विष्णुगढ़

विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शुमार विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय में इंटरमीडिएट सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरे उत्साह के साथ जारी है। आर्ट्स, काॅमर्स और साइंस तीनों संकायों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध होने से मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर बन गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य खगपति महतो ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सरल एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के दाखिला ले सकें। उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र एवं छात्राएं अपनी रूचि और कैरियर लक्ष्य के अनुरूप किसी भी संकाय का चयन कर अपना नामांकन करा सकते हैं। शिक्षक मोतीराम ने जानकारी दी कि ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बस सेवा की व्यवस्था की गई है। इससे छात्रों को नियमित रूप से काॅलेज आने जाने में सहूलियत होगी और उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी। इसके अलावे महाविद्यालय में पुस्तकालय, अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हैं, जो विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें और इस अवसर का लाभ उठा कर अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखें।

इसे भी पढ़े: चौपारण में जीटी रोड जाम: गैस सिलेंडर नहीं मिला तो सड़क पर उतरे लोग, घंटों ठप रहा यातायात

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

Leave a Comment