चौपारण में जीटी रोड जाम: गैस सिलेंडर नहीं मिला तो सड़क पर उतरे लोग, घंटों ठप रहा यातायात

Craft Samachar
2 Min Read

चौपारण। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मंगलवार को जीटी रोड जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देखते ही देखते सड़क पर बसों, ट्रकों और निजी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

IMG COM 20260421 1925172

जानकारी अनुसार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गैस की आपूर्ति बाधित है, जिससे उपभोक्ता लगातार परेशान हैं। सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए आवागमन ठप कर दिया। जाम के कारण कई यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं कुछ लोग मजबूरी में पैदल ही अपने गंतव्य के लिए निकल पड़े। भीषण गर्मी के बीच जीटी रोड पर घंटों तक लगे जाम ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया। तेज धूप में फंसे रहने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम का असर आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला, जिससे पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई।

IMG COM 20260421 1925161

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी (सीओ) संजय यादव ने आक्रोशित लोगों को समझाया और जल्द गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी स्वयं सड़क पर उतरकर जाम हटाने में जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस आपूर्ति की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

इसे भी पढ़े: जमीन विवाद में बढ़ी रंजिश, चारपहिया वाहन से कुचलने की कोशिश, पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।