चौपारण में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
3 Min Read

चौपारण (हजारीबाग)। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से चौपारण थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का संचालन शिक्षाविद शंभू नारायण सिंह ने किया।

बैठक में मुहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूस, अखाड़ा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से सभी अखाड़ा समितियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों (वॉलेंटियर) की तैनाती करें, ताकि किसी भी परिस्थिति में बेहतर समन्वय और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

प्रखंड प्रमुख पूर्णिमा देवी ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी समुदायों से मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े हैं तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

वहीं इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक अखाड़ा समिति कम से कम पांच वॉलेंटियर की तैनाती सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जुलूस के लिए आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने हेतु समय पर आवेदन थाना में जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही जुलूस के दौरान बिजली के तारों और अन्य संभावित खतरों से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

बैठक में लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या भड़काऊ सामग्री से दूर रहें। यदि किसी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन अथवा थाना को दें। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े: चौपारण के पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9500 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट एवं 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।