Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

विष्णुगढ़ में धूमधाम से मनाया गया प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव, खरकी की झूमर टीम रही प्रथम

+2 हाई स्कूल मैदान में आयोजित समागम में विभिन्न पंचायतों से पहुंची 55 टीमों ने ढोल-मांदर की थाप पर देर शाम तक पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया...
Published: Sep 20, 2026 8:30 PM  •  Updated: Sep 20, 2026 8:30 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। विष्णुगढ़ के +2 हाई स्कूल मैदान में रविवार को आदिवासी कुड़मी समिति के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति, संस्कृति और प्रकृति की आराधना के इस समागम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचीं 50 महिला-युवती टीमों और 5 पुरुष झूमर टीमों ने ढोल-मांदर की थाप पर देर शाम तक पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया।

block level karam festival celebrated with pomp in vishnugarh kharki jhumar team stood first2

जावा पूजा से हुई शुरुआत, अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ करम अखड़ा में जावा डलिया की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हिरामन महतो ने की, जबकि मंच संचालन राजेश कुमार विद्यार्थी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टेकोचन्द महतो, विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा, अंचल अधिकारी नित्यानंद दास, सुशील कुमार महतो एवं चेडरा मुखिया निर्मल कुमार उपस्थित रहे। आयोजक समिति ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

block level karam festival celebrated with pomp in vishnugarh kharki jhumar team stood first3

झारखंडी कलाकारों ने बांधा समां

लगभग आठ घंटे तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में क्षेत्रीय कलाकार लाली पटेल, कौशल्या पंडित और विकास रंगीला ने करम गीतों से ऐसा समां बांधा कि मैदान में मौजूद दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। विभिन्न गांवों से ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। महोत्सव के दौरान आयोजित झूमर प्रतियोगिता में खरकी, करमाटांड़, छोटकी भेलवारा, बड़की भेलवारा और गोविंदपुर खुर्द की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में खरकी की झूमर टीम को प्रथम, झंकार झूमर टीम, करमाटांड़ हुरलुंग को द्वितीय तथा गोविंदपुर खुर्द झूमर टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

block level karam festival celebrated with pomp in vishnugarh kharki jhumar team stood first4

करम परब हमारी पहचान और स्वाभिमान

अपने अध्यक्षीय संबोधन में हिरामन महतो ने कहा कि करम पर्व झारखंडी अस्मिता, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है, जिस पर समाज को गर्व है। उन्होंने सभी प्रखंडवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष रामलाल महतो, सचिव तारकेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष राम किसुन महतो, प्रो. खगपती महतो, चंद्रनाथ भाई पटेल, संतोष महतो, गिरधारी महतो, सेवा महतो, सरजू पटेल, सरयू साव, खूबलाल भारती, हेमंत महतो सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और समिति के सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: ढोल-नगाड़ों की गूंज और झूमर की थिरकन से सजा बिलंडीटांड़ मैदान, जयराम महतो ने कहा- करम पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment