गौसम्मान अभियान के तहत चौपारण में पदयात्रा, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Craft Samachar
2 Min Read

चौपारण (हजारीबाग)। राष्ट्रव्यापी गौसम्मान अभियान के तहत सोमवार को चौपारण में गौभक्तों ने भव्य पदयात्रा एवं सामूहिक संकीर्तन के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखंड के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत चैथी मोड़ से हुई, जहां से बड़ी संख्या में गौभक्त पदयात्रा करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए क्षेत्र में गौ रक्षा एवं गौ सम्मान का संदेश दिया। रास्ते में गौपालकों और आमजनों को जागरूक करते हुए गौसम्मान अभियान का पत्रक वितरित किया गया। साथ ही समर्थन पत्रक पर लोगों के हस्ताक्षर भी लिए गए, जिन्हें चारों ज्ञापनों के साथ संलग्न किया गया। गौभक्तों ने ज्ञापन के माध्यम से गौ संरक्षण, गौवंश सुरक्षा तथा गौ आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की मांग उठाई। कार्यक्रम में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर पंकज वर्णवाल, सोनू साव (विहिप जिला गौरक्षा युवा गौभक्त प्रमुख), रौशन गुप्ता, प्रभाकर कुमार, दीपक विश्वकर्मा, विकास कुमार, बबलू साव, अरविंद सिंह, बबीता देवी, पार्वती देवी, शंभू साव, अभयकांत यादव, प्रेम जी, अजय साव, बिट्टू कुमार, भरत सिंह, अशोक ठाकुर, मुकुंद साव, मोहन यादव, युगल साव, योगेश साव, दीपक कुमार, अंकुश कुमार, विक्रम ठाकुर, रोहित कुमार, सत्यम केशरी, सन्नी कुमार एवं शेखर गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: बारात में मातम: कुजू में बारातियों को पिकअप ने रौंदा, दूल्हे की भाभी की मौत और छह घायल

इसे भी पढ़े: हजारीबाग में सनसनी: 5 दिनों से लापता युवक व दो युवतियों के शव नदी से बरामद, हत्या की आशंका

इसे भी पढ़े: चौपारण में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।