चौपारण (हजारीबाग)। निःसंतान दंपतियों के लिए चौपारण में रविवार को निःशुल्क आईवीएफ परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। जो हीरो शोरूम पिलर नंबर 44 के समीप न्यू एसएम मेमोरियल हॉस्पिटल में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय शिविर में रांची के प्रसिद्ध फर्टिलिटी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. कृति प्रसाद और डॉ. करुणानिधि दंपतियों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे। शिविर का आयोजन सीड्स ऑफ इनोसेंस आईवीएफ की ओर से किया जा रहा है। शिविर में ऐसे दंपति परामर्श का लाभ ले सकते हैं, जिन्हें संतान प्राप्ति में परेशानी हो रही है। इसके अलावा बार-बार गर्भपात होने, पहली संतान के बाद दूसरी संतान प्राप्त नहीं होने जैसी समस्याओं से जूझ रहे दंपतियों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य संतान प्राप्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर दंपतियों को उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इच्छुक दंपति शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। इसकी जानकारी सीड्स ऑफ इनोसेंस आईवीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने दी। अधिक जानकारी के लिए 7428232091 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े: विधायक के अल्टीमेटम और डीसी से शिकायत का दिखा असर, हरकत में आई एनएचएआई, महूदी में सड़क मरम्मती का कार्य शुरू





