Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण: चयकलां पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची जारी, 9 नवंबर तक दर्ज होगी आपत्ति

चौपारण प्रखंड के चयकलां पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता पंचायत भवन में चस्पा सूची को देखकर 9 नवंबर तक अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद अंतिम सूची जारी होगी...
Published: Nov 4, 2026 7:15 PM  •  Updated: Nov 4, 2026 7:16 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

पंचायत भवन में चस्पा की गई सूची, दावा-आपत्ति के निपटारे के बाद प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के चयकलां पंचायत में पैक्स चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार पंचायत सचिवालय में पैक्स मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। मतदाताओं की सुविधा के लिए सूची को पंचायत भवन की दीवार पर चस्पा किया गया है, ताकि लोग आसानी से अपना नाम एवं अन्य विवरण जांच सकें। मतदाता सूची प्रकाशित होने के साथ ही दावा-आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सूची में नाम छूटने, नाम या अन्य विवरण में त्रुटि होने अथवा किसी प्रकार की आपत्ति होने पर संबंधित मतदाता 9 नवंबर 2026 तक अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समयसीमा के भीतर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा करने के बाद 9 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। पैक्स चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिहाज से मतदाता सूची का प्रकाशन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर निर्धारित समय के भीतर सुधार कराया जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक कर्मी, मुखिया प्रतिनिधि हेलाल अख्तर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया देवघर एवं मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चौपारण: छठ पर्व की तैयारी तेज, डुमरी छठ घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटी पंचायत

मुनीडीह की बेटी का बॉलीवुड में जलवा, अब ‘रामायण’ की टीम में निभा रहीं अहम जिम्मेदारी कोयलांचल की सायंतनी ने मुंबई में बनाई पहचान, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से जुड़ीं

रामगढ़ पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 581 का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 1,971 अपराधी रडार पर

सुनामी की लहरें बिना चेतावनी मचा सकती हैं तबाही, जागरूकता और सतर्कता से बच सकती हैं लाखों जानें : मुकुंद साव

जमशेदपुर: सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी

गुमला: बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा

1 thought on “चौपारण: चयकलां पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची जारी, 9 नवंबर तक दर्ज होगी आपत्ति”

Leave a Comment