Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और बोलेरो जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Published: Jun 21, 2026 4:11 PM  •  Updated: Jun 21, 2026 4:11 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

चौपारण (हजारीबाग)। हजारीबाग पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए चौपारण थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद, एक बोलेरो वाहन और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चौपारण थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज कुमार की भूमिका भी अहम रही। चौपारण थाना पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण ही पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chauparan afeem taskari 1 550 kg afeem 7 lakh nakad bolero jabt 3 taskar girftar1

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही की ओर से कुछ अफीम तस्कर चौपारण क्षेत्र में अफीम की खरीद-बिक्री करने आने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान बरही की ओर से आ रही एक सफेद बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार दो लोगों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान बोलेरो की सीट के नीचे से 7 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया कि वे अफीम खरीदने के लिए चौपारण थाना क्षेत्र के अहरी गांव जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी की, जहां राहुल कुमार खरवार के घर से अलग-अलग प्लास्टिक पैकेटों में रखी 1.550 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। मौके से राहुल कुमार खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कथित आपूर्तिकर्ता अरविंद कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी पुना राम, राजस्थान के बलोत्रा निवासी रामलाल तथा चौपारण के अहरी निवासी राहुल कुमार खेरवार के रूप में की है। तीनों के खिलाफ चौपारण थाना कांड संख्या 157/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद, एक सफेद बोलेरो, एक अपाची मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी दल की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) अरमानुल हक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। दल में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुबेंद्र राम, पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार पासवान, बादल कुमार महतो तथा चौपारण थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़े: नमनदीप पब्लिक स्कूल दनुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

when-will-upraili-bodra-hetli-bodra-road-be-revamped-promise-made-during-elections-villagers-still-forced-to-walk-on-dilapidated-paths

विष्णुगढ़: उपरैली बोदरा-हेठली बोदरा सड़क का कब होगा कायाकल्प? चुनाव में मिला था भरोसा, आज भी जर्जर रास्तों पर चलने को मजबूर ग्रामीण

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर हर घर आशीर्वाद अभियान के तहत जले दीये

विष्णुगढ़: स्वच्छता के संकल्प से गूंजा डीवीसी कोनार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

विष्णुगढ़: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा बाराघाट, भक्ति जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु

विष्णुगढ़: बाल नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे चरण में बच्चों ने बिखेरा हुनर, ग्रुप डांस और नाट्य मंचन ने खूब बटोरी तालियां

मांदर की थाप पर झूम उठा हजारीबाग, करम पूर्व संध्या में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य तस्वीर

Leave a Comment