क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल
तिसरी (गिरिडीह)। जैक मैट्रिक परीक्षा के घोषित परिणाम में तिसरी प्रखंड के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय तिसरी के संदीप साव और आदित्य कुमार के साथ बरमसिया उच्च विद्यालय के चंदौरी निवासी रवि गुप्ता ने 484 अंक प्राप्त कर 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए और क्षेत्र के टॉपर बने।
अग्रवाला उच्च विद्यालय की छात्रा खुशी राज ने 482 अंक (96.4%), मीठी कुमारी ने 481 अंक (96.2%), तनीषा सरस्वती ने 480 अंक (96%), किरण कुमारी ने 477 अंक (95.4%), स्मृति राज व सदानंद गुप्ता ने 476 अंक (95.2%), मानसी गंगा ने 473 अंक (94.6%), श्रेया रंजन ने 470 अंक (94%) तथा श्रीधर कुमार ने 466 अंक (93.2%) अंक प्राप्त किए।
वहीं बरमसिया उच्च विद्यालय के मनीष कुमार ने 474 अंक (94.8%), मनोहर कुमार ने 471 अंक (94.2%), माही कुमारी ने 470 अंक (94%), कृषि कुमारी ने 468 अंक (93.6%) तथा अविनाश कुमार ने 461 अंक (92.2%) अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
परीक्षा परिणाम में तिसरी क्षेत्र के कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर सफलता का परचम लहराया है। इससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।
विशेष रूप से टॉपर छात्र संदीप साव इससे पहले आकांक्षा इंजीनियरिंग परीक्षा में झारखंड में पांचवां स्थान भी प्राप्त कर चुके हैं। वहीं रवि गुप्ता की शानदार सफलता पर उनके पिता मनोज कुमार गुप्ता ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी X पोस्ट में लिखे है झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जिन बच्चों का परिणाम अपेक्षा अनुरूप नहीं आया है, वे निराश न हों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
इसे भी पढ़े: गिरिडीह में हीट वेव अलर्ट: उपायुक्त ने जारी की एडवाइजरी, लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील